{"_id":"5b29703a4f1c1bb51e8b6ce9","slug":"141529442362-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमना में युवक का शव मिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमना में युवक का शव मिला, हत्या का आरोप
Updated Wed, 20 Jun 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के रमना गांव के बाहर मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक ने सिर्फ लुंगी पहन रखी दोनों पैरों के घुटने और दाहिने हाथ के अलावा शरीर के कुछ अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर लंका संजीव कुमार मिश्रा की मौजूदगी में सीरगोबर्धनपुर के रहने वाले बाबूलाल यादव ने शव की पहचान अपने भाई छोटे यादव (42) के रूप में की। बाबूलाल ने गला कसकर हत्या का आरोप लगाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए छानबीन में जुटी है।
सीरगोवर्धनपुर का छोटे यादव चार भाइयों में सबसे छोटा था। शराब का लती था। दो महीने से घर के बाहर ही ‘मैंगो जूस कॉर्नर’ खोल रखा था। सोमवार की सुबह आठ बजे घर से बिना बताए निकला और देर शाम तक नहीं लौटा। छोटे की पत्नी सीमा का आरोप है कि दोपहर में गांव के ही कुछ लोगों के साथ वह दिखा था। उन्होंने ही गला कसकर उसकी हत्या की। छोटे यादव केतीन बच्चों में बेटी डिंपल (9), बेटा राधेश्याम (7) और सीताराम (4) है। लंका इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।