{"_id":"5a9daf784f1c1bf17b8bab44","slug":"141520283512-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवीं की छात्रा से छेड़खानी का आरोपी नयायालय में पेश0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवीं की छात्रा से छेड़खानी का आरोपी नयायालय में पेश0
Updated Tue, 06 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत बजरडीहा क्षेत्र की कक्षा आठ की छात्रा से छेड़खानी के आरोपी किशोर को रविवार की देर रात पुलिस ने उसके घर से धर दबोचा। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर रामनगर स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया। बताया जाता है कि छेड़खानी और पीड़िता के पिता की पिटाई का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसएसपी ने इंस्पेक्टर भेलूपुर को फटकार लगाई। इसके बाद जाकर भेलूपुर पुलिस सक्रिय हुई और बजरडीहा क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई।
बजरडीहा क्षेत्र की छात्रा ने बीते शनिवार को अपने पिता को बताया कि उसके स्कूल जाने के दौरान एक शोहदा छेड़खानी करता है और विरोध करने पर पिटाई करता है। शोहदे के डर से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। इस पर वह अपने दोस्तों के साथ छात्रा के घर का चक्कर काटने लगा। इसके साथ ही हाथ में छात्रा का नाम गोदवा कर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने लगा। छात्रा के पिता मामले की शिकायत लेकर शोहदे के घर पहुंचे तो उनकी पिटाई की गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बजरडीहा चौकी के पुलिसकर्मियों ने कोई कार्रवाई नहीं की और पीड़िता के पिता को मौके से भगा दिया।