फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एटीएम कार्ड के साथ पकड़े गये चोर

एटीएम कार्ड के साथ पकड़े गये चोर

Fri, 16 Jun 2017 10:35 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड के साथ पकड़े गये चोर
गाजीपुर। क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाल और क्राइम ब्रांच टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए बंशीबाजार स्थित एटीएम पहुंचकर एटीएम के अंदर खड़े व्यक्तियों की तलाशी ली। इस दौरान दो व्यक्तियों के पास से अलग-अलग नाम के विभिन्न बैंकों के एटीएम मिले। साथ ही एटीएम के बाहर खड़े बाइक सवार दो संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ लिया। एसपी सोमेन वर्मा ने एसपी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि वाराणसी जनपद के मड़ुवाडीह थाना क्षेत्र के कंदवा धमहापुर गांव निवासी चंद्रप्रताप सिंह, रोहनिया थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी इंद्रेश पटेल, गंगापुर गांव के ही चंद्रेश पटेल और रोहनिया थाना क्षेत्र के सगहट गांव निवासी अजीत यादव को गिरफ्तार किया गया है। पकडे़ गए सभी के पास से 11 एटीएम कार्ड, 6 पासबुक, दो चेकबुक, एक बाइक, आनलाइन शापिंग के कागजात, 12 सिमकार्ड और पांच हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में सदर कोतवाल सुरेंद्र कुमार पांडेय, क्राइम ब्रांच प्रभारी तेजबहादुर सिंह, विनय सिंह, दिव्यप्रकाश सिंह, प्रो. संजय कुमार, नरेंद्र बहादुर सिंह, पवन यादव, रामप्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार यादव, भाईलाल सोनकर, संजय प्रसाद, विकास श्रीवास्तव, दिनेश यादव, आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed