{"_id":"5ca51970bdec2214107d1740","slug":"131554323824-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के बाद दो छात्रावासों तीन कमरे किए गए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के बाद दो छात्रावासों तीन कमरे किए गए सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कुलपति के साथ बैठक के बाद डीएम सुरेंद्र सिंह के निर्देशन में फोर्स के साथ विश्वविद्यालय के बिड़ला के तीनों हॉस्टलों और एलबीएस में पहुंची। सबसे पहले बिड़ला सी और इसके बाद बी व ए हॉस्टल की तलाशी ली गई। अधिकारियों ने छात्रों से बाहरी छात्रों की सूचना देने को कहा।
शाम करीब छह बजे से शुरू होकर घंटे भर चली कार्रवाई में दोनों छात्रावासों के तीन कमरे सील किए गए। हालांकि जांच क्या मिला, यह स्पष्ट नहीं है। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि इसमें एलबीएस छात्रावास में कमरा नंबर 427, 428 और बिड़ला अ में कमरा नंबर 213 अ को सील किया गया। उधर, छात्र गौरव सिंह की हत्या के पहले के फेसबुक वॉल पर किए गए धमकी भरे पोस्ट के स्क्रीन शॉट बुधवार को शेयर किए जाते रहे।
पुलिस के अनुसार, जिस आईडी से धमकी भरे पोस्ट किए गए, वह फेसबुक एकाउंट मंगलम सिंह के नाम से है। फेसबुक वॉल पर 29 मार्च को लिखा गया था कि एक बात साफ है, परीक्षा छूटेगी तो जो भी जिम्मेदार है वो अंजाम समझेगा...। दाल-चावल का कौर मत समझना...। बाकी खुद सब समझदार हैं, नाम मंगलम सिंह है, याद रखना...।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, छात्र गुटों के बीच जारी तकरार बीएचयू परिसर के साथ ही फेसबुक पर भी जारी थी। फेसबुक पर चेतावनी भरे लहजे में कई सारी पोस्ट की गईं। इनमें यह भी लिखा है कि इन लोगोें ने मेरी जिंदगी डिस्टर्ब की है। मास्टर बनने वाले थे, दो महीने में और तीन लोगों ने मिलकर अपराधी बनवा दिया। लंका इंस्पेक्टर ने बताया कि फेसबुक पर की गई पोस्ट को तफ्तीश में शामिल किया जा रहा है।