फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कैंट स्टेशन पर सेलेब्रिटी बन गई ‘वंदे भारत’

कैंट स्टेशन पर सेलेब्रिटी बन गई ‘वंदे भारत’

Sat, 16 Feb 2019 02:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
कैंट स्टेशन पर सेलेब्रिटी बन गई ‘वंदे भारत’
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह 11:15 बजे नई दिल्ली से देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन ‘वंदे भारत’ को हरी झंडी दिखाकर अपने संसदीय क्षेत्र में रवाना किया था। प्रयागराज और कानपुर स्टेशन होते हुए रात 9:40 बजे ट्रेन कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन में रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ ही रेलवे बोर्ड के चैयरमैन व अन्य अधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया। 10 घंटा 25 मिनट बाद स्टेशन पर पहुंची ट्रेन को सेलेब्रिटी मानते हुए तमाम लोग देखने पहुंचे थे। हर कोई ट्रेन की खूबसूरती को निहारने और अंदर की खूबियां जानने को बेताब था। प्लेटफार्म पर ट्रेन के पहुंचते ही मोबाइल के कैमरे चमकने लगे।
विज्ञापन

कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने ट्रेन से पहुंचे रेल मंत्री का स्वागत किया। वहीं स्टेशन पर मौजूद लोगों ने ट्रेन की जमकर सेल्फी, वीडियो, फोटो किया। बारिश के चलते सर्कुलेटिंग एरिया में होने वली सभा का आयोजन नए बने यात्री प्रतीक्षालय में किया गया।
विज्ञापन

रेल मंत्री ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जावों को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि बनारस में रेल सुविधाओं में बहुत विस्तार हुआ है। वंदे भारत ने रेलवे के इतिहास में सुनहरा पन्ना जोड़ा है। पीएम ने अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को मेक इन इंडिया के तहत बनी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर ट्रेन की सौगात दी है। बनारस के पर्यटन विकास और धार्मिक यात्रा के लिए ट्रेन बेहतर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल राज्यमंत्री ने वंदे भारत की प्रशंसा के साथ विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने सभी का स्वागत किया। प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, सांसद राम चरित निषाद, विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, अनिल राजभर, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, रवींद्र जायसवाल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अगहरि, सोमनाथ विश्वकर्मा, प्रभात सिंह सहित कई भाजपा नेता इस मौके पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद रेल मंत्री चार्टर से वाराणसी से नई दिल्ली लौट गए। वहीं वंदे भारत ट्रेन भी नई दिल्ली के लिए रवाना हो गई। 17 फरवरी से वंदे भारत का नियमित संचालन जंघई के रास्ते शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed