फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बाण सागरपरियोजा-AZAMGARH

बाण सागरपरियोजा-AZAMGARH

Thu, 12 Jul 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
बाण सागरपरियोजा-AZAMGARH
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बुधवार को कहा कि बाण सागर परियोजना से एक लाख 70 हजार किसानों को फायदा होगा। इससे डेढ़ लाख हेक्टेयर खेत की सिंचाई हो सकेगी। सीएम चंदईपुर स्थित सभास्थल पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में मेडिकल कालेज बनने से स्वास्थ्य सुविधाएं बेेहतर होंगी। इसके लिए जमीन मिल चुकी है। जल्द पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जाएगा। कहा कि जिले की सांसद व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल और जिले के पार्टी विधायकों के सहयोग से कई पुल बनकर तैयार हुए हैं। इसमें चुनार में बने पुल का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। कहा कि जिले में सैकड़ों करोड़ की परियोजनाएं आ रही हैं। अकेले बाणसागर परियोजना 35 सौ करोड़ रुपये की है। कहा कि मिर्जापुर में प्रधानमंत्री चार महीने में दूसरी बार आ रहे हैं। प्रधानमंत्री पंद्रह जुलाई को मिर्जापुर में करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। उधर, मुख्यमंत्री ने अदवा बैराज का निरीक्षण करने के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार अधूरी और लंबित विकास कार्यों को मूर्त रूप दे रही है। बाणसागर परियोजना से उत्तर प्रदेश के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मुहैया कराने के लिए अदवा बैराज को पूरा कराया गया है। इससे मिर्जापुर के अलावा इलाहाबाद के किसानों को भी सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास खंड हलिया के मुड़पेली गांव में अदवा नदी पर बाणसागर परियोजना के तहत बने अदवा बैराज का निरीक्षण किया। उन्होंने बैराज की बारीकियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों का निर्देश दिया कि अदवा बैराज के रखरखाव तथा संचालन में कोताही न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed