फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अजगरा-शिवपुर में 9.67 करोड़ से बनेंगी 19 सड़कें

अजगरा-शिवपुर में 9.67 करोड़ से बनेंगी 19 सड़कें

Wed, 04 Jul 2018 02:44 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
अजगरा-शिवपुर में 9.67 करोड़ से बनेंगी 19 सड़कें
वाराणसी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र के अजगरा और शिवपुर विधानसभाओं की 19 सड़कों का शिलान्यास किया। 9 करोड़ 67 लाख 35 हजार रुपये की लागत से इन्हें राज्य सड़क निधि से बनवाया जाएगा।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में हुए शिलान्यास कार्यक्रम में डॉ. पांडेय ने इस दौरान जनकल्याण के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की चर्चा की। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह उड़ीसा, उत्तराखंड के अलावा यूपी में दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को आएंगे। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। राहुल गांधी के अमेठी दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि अब उन्हें समझ आया है कि बिना संसदीय क्षेत्र में जाए चुनाव नहीं जीता जा सकता। इस मौके पर डॉ. पांडेय ने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के दौरे की तैयारियों पर भी चर्चा की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, राज्यमंत्री अनिल राजभर, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, विधायक अवधेश सिंह, एमएलसी केएन सिंह, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जयनाथ मिश्र, उमेश दत्त पाठक, श्रीनिकेतन मिश्र, राकेश सिंह, राम प्रकाश दूबे, चंद्रशेखर सिंह, गजेंद्र सिंह, आरपी कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed