{"_id":"5b3a90f54f1c1b0f5c8b46e4","slug":"131530564853-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता परिवार के साथ कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता परिवार के साथ कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर मारपीट
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ के बाहर वाहन खड़ा करने को लेकर सोमवार को अधिवक्ता हरिओम त्रिपाठी और उनके परिवार के लोगों के साथ कार सवार तीन लोगों ने मारपीट की। मारपीट के दौरान रॉड से किए गए हमले में अधिवक्ता के चालक रजत का सिर फट गया। सौ नंबर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इनोवा कार के साथ एक युवक को हिरासत में लिया है। अधिवक्ता की तहरीर पर तीन के खिलाफ कैंट थाने में तीन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।
पक्की बाजार सेंट्रल जेल रोड निवासी अधिवक्ता हरिओम त्रिपाठी ने बताया कि वो अपनी कार से एक रिश्तेदार को छोड़ने के लिए कैंट रेलवे स्टेशन गए थे। प्लेटफार्म नंबर नौ के बाहर वाहन खड़ा करने को लेकर एक वाहन सवार तीन युवकों से कहासुनी हो गई। इसी दौरान तीनों युवक ने इनोवा कार से रॉड निकाल कर उनके चालक रजत का सिर फोड़ दिया और उनके बेटे अमित का गला दबाने लगे। अधिवक्ता की तहरीर पर कैंट थाने में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ कर रही थी।