फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अगस्त में जेल भरो आंदोलन करेंगे किसान

अगस्त में जेल भरो आंदोलन करेंगे किसान

Tue, 03 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
अगस्त में जेल भरो आंदोलन करेंगे किसान
भदोही। अखिल भारतीय किसान सभा जिला इकाई की बैठक सोमवार को फत्तूपुर स्थित जुनियर हाई स्कूल में हुई। बैठक में नरेंद्र मोदी सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल को किसानों के लिए सबसे मुश्किल दौर बताया गया। बैठक के दौरान निर्णय लिया कि सरकार को उसकी करनी का अहसास दिलाने के लिए नौ अगस्त को राष्ट्रीय स्तर पर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा और पीएम को पत्रक सौंपा जाएगा। कहा कि केंद्र सरकार में केवल आम जनता ही बेहाल नहीं है बल्कि देश के बैंक, उद्योगों की भी दशा खराब है।
विज्ञापन

इंद्रदेव पाल ने कहा कि चार वर्ष में किसानों ने केवल खोया ही खोया है। कुछ पाया नहीं। सरकार ने नोटबंदी की तो किसानों को मुश्किल हुई। बैंकों के बाहर लाइन लगानी पड़ी। जबकि जिस काला धन को निकालने के लिए सरकार ने योजना बनाई थी वह नहीं निकला उल्टा स्विस बैंकों में दोगुना हो गया। सरकार विजय माल्या, नीरव मोदी, ललित मोदी जैसे लोगों को पकड़ नहीं पाई और वह लाखों करोड़ों रुपये लेकर देश के बाहर फरार हो गए। सरकार ने लोगों को नौकरी देने की बात की। लोगों के कर्जमाफी के वायदे किए लेकिन सब कुछ कोरा साबित हुआ। तय किया गया कि सरकार को उसकी करनी का अहसास दिलाने के लिए 9 अगस्त को राष्ट्रीय स्तर पर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। उस दिन प्रधानमंत्री को पत्रक सौंपा जाएगा। अध्यक्षता रमापति यादव ने दी। जगरनाथ मौर्य, कैलाश नाथ, प्रेम बहादुर, रामचंद्र पटेल, भान सिंह मौर्य, अशोक गौतम, श्रीराम सरोज, मुरलीधर पाल, सीताराम यादव, बेचू बिंद, ज्ञान बलिराम प्रजापति, अमृतलाल मौर्य, ज्ञानप्रकाश, हृदयलाल सरोज, नेब्बूलाल आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed