फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   तीन हजार किसानों की कर्जमाफी लटकी

तीन हजार किसानों की कर्जमाफी लटकी

Thu, 28 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
तीन हजार किसानों की कर्जमाफी लटकी
ज्ञानपुर। जिले के तीन हजार किसानों की कर्जमाफी लटक गई है। बैंकों की लापरवाही के कारण आधार से एनपीए खाते लिंक नहीं हो सके, जिसके कारण इन किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिलता नहीं दिख रहा है। एनपीए के 8127 किसानों का कर्जमाफ होना था, जिसमें तीन चरणों में करीब 3300 किसानों का तीन करोड़ कर्ज माफ किया जा चुका है जबकि तीन हजार एनपीए खातों की ऋणमाफी आधार फीडिंग न होने से लटक गई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी किसान ऋणमोचन योजना के तहत किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ होना था। वर्ष 2017 में लागू योजना में करीब 22 हजार किसानों में 10 हजार का ऋण माफ किया गया। उसके बाद किन्हीं कारणों से बचे किसानों और एनपीए खातों की ऋणमाफी की कवायद शुरू की गई। जिले के सहकारी बैंकों के अलावा एसबीआई, यूबीआई समेत अन्य प्राइवेट बैंकों से कुल 8127 एनपीए खाते कर्जमाफी के लिए चिह्नित किए गए थे। तहसील स्तर से सत्यापन करने के बाद एनपीए की कर्जमाफी शुरू की गई। पहले चरण में एनपीए के 753 खातों का 51 लाख, दूसरे चरण में 38 खातों का 12 लाख और तीसरे चरण में 2555 खातों का 2.42 करोड़ रुपये कर्ज माफ हुआ। इस दौरान 4800 एनपीए खातों में तीन हजार किसानों को कर्जमाफी का लाभ इसलिए नहीं मिल सका, क्योंकि बैंकों ने उन खातों को आधार से लिंक नहीं किया। कृषि विभाग का मानना है कि बैंकों की ओर से अगर बचत खाते से लिंक आधार को कर्जमाफी के खातों से जोड़ा जाता तो उनको लाभ मिल जाता। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि आधार से लिंक कराने के लिए बैंकों से आग्रह किया गया है। आधार से खाता लिंक होने पर ही ऋणमोचन का लाभ मिल जाएगा। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वह अपने एनपीए खातों को आधार से लिंक कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed