{"_id":"5a91b3064f1c1b4d588ba38f","slug":"131519497990-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। विद्यालय की प्रगति का आईना वार्षिकोत्सव है। इसके जरिये विद्यालय अपने शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रगति का प्रदर्शन करता है। ये विचार नगर स्थित सिटी मान्टेसरी कांवेन्ट स्कूल के आदित्य पुस्तकालय परिसर में शनिवार को आयोजित वाषिर्कोत्सव में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार बागी ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि विद्यालय के बच्चों को शिक्षा, संस्कृति तथा खेलों से जोड़ने के साथ ही उन्हें पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा स्वच्छता की भी शिक्षा देने की जरूरत है। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान बच्च्रों सरस्वती वंदना, वेलकम सांग, डांडिया, वाली, होली गीत, स्वच्छ भारत अभियान, पंजाबी नृत्य, राजस्थानी घूमर, बच्चों की अदालत नाटक, बेटी-बचाओ नाटिका, व आकर्षक गीत प्रस्तुत किये। इस दौरान स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक अतिउल्ला खां, प्रधानाचार्य अफरोज सिद्दीकी, शहनाज बेगम, सत्यदेव पाठक, राजकुमार, तबस्सुम, रामलक्ष्मण, कमलेश, गौरव, विमलेश, परमानन्द, फूल मौर्या, प्रमिला मौर्या सहित तमाम अभिभावक एवं बच्चे मौजूद थे। संचालन सत्यदेव पाठक ने किया।