{"_id":"5a4a98bf4f1c1b95188bd231","slug":"131514838207-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ साल का हुआ आईएमए, पूर्व पदाधिकारी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ साल का हुआ आईएमए, पूर्व पदाधिकारी सम्मानित
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बनारस शाखा ने नए साल के पहले दिन स्थापना के 100 साल पूरा कर लिए। सोमवार को सभागार में आयोजित शताब्दी वर्ष शुभारंभ के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में जहां पदाधिकारियों ने अब तक के सफर को याद किया वहीं अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व अध्यक्षों, सचिवों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। बतौर मुख्य अतिथि महापौर मृदुला जायसवाल ने चिकित्सकों को बधाई देते हुए स्वच्छ और सुंदर काशी के लिए सहयोग की अपील की।
बीसी रॉय सभागार में आयोजित सभागार में महापौर ने कहा कि किसी भी संस्था के लिए 100 साल का सफर पूरा करना बहुत अहम होता है। इसके लिए पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों की जितनी सराहना की जाए कम है। चिकित्सकीय सेवा के साथ-साथ महापौर ने सभी चिकित्सकों से शहर को स्वच्छ, स्वस्थ बनाने सहित अन्य कार्यों में सहयोग मांगा। अध्यक्ष डॉ. अरविंद सिंह ने बनारस शाखा की शुरूआत से लेकर अब तक के सफर पर विस्तार से प्रकाश डाला तो सचिव ने शाखा की ओर से दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं, अन्य सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अब तक की उपलब्धियों की भी चर्चा की। बतौर विशिष्ट अतिथि डॉ. नंदलाल अग्रवाल ने सभी को बधाई देते हुए संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान शाखा के 100 साल पूरा होने पर विशेष रूप से तैयार लोगो, कै लेंडर, कार्ड का विमोचन भी महापौर समेत अन्य अतिथियों ने किया। संचालन सामाजिक सचिव डॉ. अरुण त्रिपाठी, धन्यवाद ज्ञापन वित्त सचिव डॉ. एसपी सिंह ने किया। इस दौरान उपाध्यक्ष डॉ. आलोक भारद्वाज, डॉ. कार्तिकेय सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ. एनपी सिंह, डॉ. संजय राय, डॉ. अशोक कुमार राय, डॉ. अनिल ओहरी, जनसंपर्क सचिव डॉ. अमित सिंह, डॉ. अजीत सैगल, डॉ. बैजनाथ प्रसाद, डॉ. अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।