फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दोनों हाथों से अंधाधुंध फायरिंग कर रहा था गुड्डू मामा

दोनों हाथों से अंधाधुंध फायरिंग कर रहा था गुड्डू मामा

Wed, 18 Oct 2017 02:07 AM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
दोनों हाथों से अंधाधुंध फायरिंग कर रहा था गुड्डू मामा
वाराणसी। सपा पार्षद विजय जायसवाल के घर की सीसीटीवी फुटेज और कर्मचारी अखिलेश से पूछताछ में सामने आया कि गुड्डू मामा दोनों हाथ से फायरिंग कर रहा था। गुड्डू मामा के पास से एक नाइन एमएम और एक .32 बोर की पिस्टल बरामद हुई है। बीते हफ्ते ठेकेदार विशाल सिंह की हत्या करने वाला शूटर भी दोनों हाथ से नाइन एमएम और .32 बोर की पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग कर रहा था। दोनों वारदातों में एक ही प्रकार के असलहे और एक ही तरह से की गई फायरिंग को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए गुड्डू मामा से पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

दरअसल, विशाल हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस टीमों ने जो सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए हैं उनमें शूटरों की बाइक के पीछे एक पैशन बाइक सवार दो लोग भी चल रहे थे। गुड्डू मामा के पास से भी पैशन बाइक बरामद हुई है। हालांकि मंगलवार की रात दो बजे तक पुलिस की पूछताछ में गुड्डू मामा ने विशाल हत्याकांड से पूरी तरह अनभिज्ञता जताई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग का तरीका, वारदात में प्रयुक्त असलहे और गुड्डू के पास से बरामद बाइक के आधार पर विशाल हत्याकांड से भी उसे जोड़कर देखा जा रहा है। तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन

एक ही रात लूट और हत्या-फायरिंग
कैंट क्षेत्र के फुलवरिया में सोमवार की रात फायरिंग कर लूट और उसके बाद मिंट हाउस कॉलोनी में अंधाधुंध फायरिंग और हत्या की वारदात की गूंज शासन तक भी पहुंची। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार डीजीपी ने दोनों घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताई है और एसएसपी को आपराधिक घटनाओं में कमी लाने और अपराधियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर कदम पर चूकती रही पुलिस
जगतगंज में सरेराह जब गुड्डू मामा और आबिद ने असलहा ताना तो मौजूद लोगों को लगा कि अब पुलिस जवाबी फायरिंग करेगी। मगर, पुलिस चूक गई। गनीमत यही रहा कि ट्रिगर दबाने के बावजूद गुड्डू के पिस्टल से गोली नहीं निकली और वह धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ा। वहीं, आबिद ने बगल में गत्ते के ढेर में छिपने की कोशिश की। हालांकि दोनों दबोच लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed