{"_id":"59556aa64f1c1be1058b460c","slug":"131498770086-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम को भेजा गड्ढा मुक्त सड़कों का कच्चा चिट्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम को भेजा गड्ढा मुक्त सड़कों का कच्चा चिट्ठा
Updated Fri, 30 Jun 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी में गड्ढामुक्त सड़कों की सूची के साथ बदतर हालात बताने वाली तस्वीरों को समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य शतरुद्र प्रकाश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। शतरुद्र प्रकाश ने पीडब्ल्यूडी की ओर से मरम्मत के नाम पर कराए गए कार्यों का कच्चा चिट्ठा पीएम मोदी को भेजकर दावा किया है कि विभाग ने गलत सूचना उपलब्ध कराई है। उनका कहना है कि मरम्मत कराई गई सड़कों का 26-27 जून को निरीक्षण खुद करने के बाद पूरी जिम्मेदारी से यह बात कह रहे हैं।
एमएलसी के अनुसार पीडब्ल्यूडी ने रवींद्रपुरी स्थित पीएम के संसदीय कार्यालय और जिले के जनप्रतिनिधियों को गलत सूचना भेजकर गुमराह किया है। उन्होंने गुरुबाग तिराहे से कमच्छा, सिगरा से महमूरगंज, रथयात्रा चौराहे से भुल्लनपुर मार्ग, लहरतारा से बीएचयू, सामने घाट से बालाजी नगर कॉलोनी, शास्त्री नगर कॉलोनी, पुलिस लाइन से गोदौलिया चौराहा तक की उन सड़कों की तस्वीरें भेजी है, जिनकी पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कराने का दावा किया है।
उन्होंने कहा कि शहर की 80 प्रतिशत से अधिक सड़कें अब तक खस्ताहाल हैं। पीएम का संसदीय क्षेत्र होने के बाद भी उनके क्षेत्र में विकास और मरम्मत के कार्यों के बारे में गलत सूचना भेजी जा रही है। पीएम को एमएलसी ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता एके सिंह भदौरिया की ओर से 15 जून तक गड्ढामुक्त कराई गई सड़कों का ब्यौरा भी दिया है। उन्होंने दावा किया कि 53.21 किलोमीटर सड़कों के गड्ढों में से मात्र छह किमी सड़कों की विशेष मरम्मत कराई गई है। इसी प्रकार 93.32 किमी में से 16 किमी सड़कों को गड्ढामुक्त कराया गया। 108.30 किमी के नवीनीकरण में से 78.76 किमी सड़कों को गड्ढामुक्त कराने की सूचना दी गई है।