{"_id":"594016b24f1c1ba40a8b45dd","slug":"131497372338-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों समेत छह के खिलाफ अपहरण का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों समेत छह के खिलाफ अपहरण का केस
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में स्थित कांशीराम शहरी आवास से सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी लापता हो गई। घरवालों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। इस मामले में लापता किशोरी की मां सुषमा की तहरीर पर सगी बहनों समेत छह के खिलाफ पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार कांशीराम शहरी आवास की रहने वाली सुषमा का आरोप है कि सोमवार की सांय करीब चार बजे उसकी बेटी रिया घर से लापता हो गई। इसकी जानकारी होने पर संबंधितों और रिश्तेदारी में रिया की काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर नीरज, प्रेमी सोनकर, आरती, पूजा उसकी बहन प्रीती और बिंदू निवासीगण कांशीराम शहरी आवास राबर्ट्सगंज के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। सुषमा का आरोप है कि विपक्षियों का उसके घर आना-जाना था। उन लोगों ने ही उसकी बेटी को बहला-फूसला कर गायब कर दिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।