{"_id":"5bf710bebdec224169396bda","slug":"121542918334-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण कुंभ में 249 संस्थाएं होंगी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण कुंभ में 249 संस्थाएं होंगी शामिल
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एक व दो दिसंबर को होने वाले पर्यावरण कुंभ की तैयारियों के मद्देनजर गुरुवार को व्यवस्था समिति की बैठक हुई। पर्यावरण कुंभ के प्रभारी मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी की मौजूदगी में हुई बैठक में कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने बताया कि पर्यावरण कुंभ में 24 राज्यों के दो हजार से अधिक पर्यावरणविद, सामाजिक कार्यकर्ता व प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली 249 संस्थाएं शामिल हो रही हैं। आयोजन के लिए 39 व्यवस्था समितियों का गठन किया गया है।
प्रभारी मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि पर्यावरण कुंभ देश व दुनिया में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए एक प्रभावी आयोजन है। ये कुंभ पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि पैदा करेगा। उन्होंने अब तक की तैयारियों की समीक्षा की व आवश्यक सुझाव भी दिए। मुंबई से आए समाजसेवी जयंत सहस्रबुद्ध ने भी अपने सुझाव रखे। बैठक में मध्य प्रदेश के समाजसेवी सोमदेव भारद्वाज, प्रो. अजीत शुक्ल, प्रो. सुधीर शुक्ल, प्रो. ओपी सिंह, प्रो. अमिता सिंह, प्रो. चतुर्भुज नाथ तिवारी, प्रो. संजय, प्रो. मुन्नीलाल आदि मौजूद रहे।