{"_id":"5b46515b4f1c1bba248b5da1","slug":"121531335003-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब कन्याओं के हाथ हुए पीले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब कन्याओं के हाथ हुए पीले
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज बुधवार को 32 गरीब कन्याओं के पाणिग्रहण का साक्षी बना। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 31 हिंदू जोड़ों का सनातनी रीति रिवाजों से और एक मुस्लिम युगल का इस्लामिक परंपराओं के मुताबिक विवाह कराया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में संभ्रांत लोग जुटे थे। सामूहिक विवाह में कांशीराम समाज सेवा समिति का भी सहयोग रहा। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भदोही सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अब तक के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी तादाद में गरीब परिवारों को लाभान्वित कराने वाली योजना बनी है। सांसद ने कहा कि जीवन में सबसे बड़ा दान कन्यादान माना जाता है। प्रदेश सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना की वजह से इन नवविवाहित जोड़ों को जिले के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी समेत समस्त जनप्रतिनिधि, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष आदि आशीर्वाद देने आए हैं। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को 20 हजार की धनराशि उनके खाते में भेजी जा रही है और 10 हजार से गृहस्थी से संबंधित सामान दिए जा रहे हैं। इसमें एक मोबाइल, दो साड़ी, एक चुनरी, दो जोड़ा बिछिया, चांदी का पायल, एक सूटकेश, बर्तन सेट (लोटा, थाली, गिलास, चम्मच, एक प्रेशर कुकर, एक मिक्सर एक स्टील ड्रम) एक लेडीज घड़ी शामिल है। समारोह में भदोही विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रत्येक जिले में सामूहिक विवाह कराने का फैसला किया है। अधिक से अधिक हर समुदाय के वर-वधुओं को चिह्नित कर लाभान्वित कराया जा रहा है। कहा कि आने वाले दिनों में किसी गरीब की बेटी का हाथ पीला होने से वंचित नहीं रहेगा और न ही कोई व्यक्ति बेटी पैदा होने पर ग्लानि महसूस करेगा। सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दूबे ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक, लोकसभा पालक नागेंद्र सिंह, सीडीओ हरिशंकर सिंह, समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य सचिन त्रिपाठी, वर-वधुओं के पारिवारीजन, नगरीय/ग्रामीण क्षेत्रों से जए हुए संभ्रांतगणों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन