{"_id":"5b2970384f1c1bc96b8b715d","slug":"121529442360-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल से फिर पांच मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जेल से फिर पांच मोबाइल बरामद
Updated Wed, 20 Jun 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिला जेल में मंगलवार को एक बार फिर पांच मोबाइल मिलने से हड़कंप मच गया। बैरक संख्या तीन के अहाते में पड़े मोबाइल पॉलीथिन में बंधे थे। इस घटना ने एक बार फिर जेला प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिये हैं। मंगलवार सुबह अहातों की रूटीन तलाशी के दौरान बैरक संख्या-तीन के अहाते में पॉलिथीन में बांधकर पांच मोबाइल पड़े मिले। ये सभी 3जी/4जी स्मार्टफोन थे।
आशंका जताई जा रही है कि तलाशी के दौरान इन्हें बाहर फेंक दिया गया होगा। जबकि जेल प्रशासन का दावा है कि इसे बाहर से फेंका गया है। जेल में फोन मिलने से एक बार फिर स्पष्ट हो गया कि जरायम की दुनिया से जुड़े लोग जेल के अंदर से बेरोकटोक अपना धंधा संचालित कर रहे हैं।
लगा 2जी जैमर, इस्तेमाल हो रहा 3जी/4जी
- जिला जेल में 2जी जैमर लगा है। जबकि अपराधी 3जी और 4जी का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में 2जी जैमर पूरी तरह से बेअसर साबित हो रहा है।
फोन के सहारे गुर्गों को मिलता है टास्क
- जरायम की दुनिया से जुड़े बड़े नाम भले ही जेल की चहारदीवारी के अंदर कैद हैं पर गुर्गों तक संदेश बड़ी आसानी से पहुंच रहे हैं। फोन से उन्हें बकायदा टास्क दिये जा रहे हैं। इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर जेल से ही फोन से धमकी भी दी जा रही है। पिछले कुछ महीनों में इसकी शिकायतें भी हुई।