{"_id":"5a91c02d4f1c1bd04b8b790a","slug":"121519501357-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात तेरहवीं में शामिल होने आए युवक ने 12 साल की दलित बालिका से दुराचार किया। गंभीर हालत में पीड़ित को मंडलीय अस्पताल, मिर्जापुर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दुराचार और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। शनिवार की शाम पुलिस टीम ने आरोपी को जौनपुर स्थित उसकी ससुराल से गिरफ्तार कर लिया।
शुक्रवार को बालिका के दादा की तेरहवीं थी। उसमें ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनो गांव निवासी राजगीर अखिलेश कुमार भी आया था। शाम को बालिका खेत गई थी। वहीं युवक ने उसे पकड़ कर दुराचार किया। उसके चंगुल से छूटने के बाद बालिका घर पहुंची और परिवार के लोगों को जानकारी दी। परिवारीजन पीड़ित को लेकर गोपीगंज सीएचसी पहुंचे लेकिन हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे मंडलीय अस्पताल, मिर्जापुर रेफर कर दिया। जानकारी मिलने पर देर रात पुलिस अधीक्षक सचींद्र पटेल गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया था। उसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गईं। शनिवार की शाम को सूचना मिली कि आरोपी जौनपुर स्थित अपनी ससुराल भाग कर पहुंचा है। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे जौनपुर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, परिवारीजनों ने यूपी-100 पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची।