फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पड़ी भारी

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पड़ी भारी

Sun, 25 Feb 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पड़ी भारी
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को हुई जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक में लापरवाही उजागर होने पर जिलाधिकारी विशाख जी ने सख्त तेवर दिखाए। नगरीय आशा कार्यकर्ताओं के चयन में लापरवाही बरतने पर उन्होंने कोआर्डिनेटर को हटाने का निर्देश दिया। साथ ही सीएमओ को उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने को कहा। वहीं, टीकाकरण और पल्स पोलिया अभियान में लापरवाही करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को चिह्नित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में घर-घर जाने को लेकर आशा कार्यकर्ता लापरवाही बरत रहीं हैं। ऐसी कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर उनकी संविदा समाप्त की जाए। सीएमओ को निर्देश दिया कि जो कर्मचारी या अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं, उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई करें। भदोही नगर में आशाओं के चयन के लिए जिला स्तरीय समिति और नगर स्तरीय समिति का गठन न करने, लापरवाही बरतने पर कोआर्डिनेटर डॉ. प्रदीप कुमार को हटाने और उनके खिलाफ शासन को पत्र भेजने का निर्देश सीएमओ को दिया। वहीं, जननी सुरक्षा माह में लापरवाही सामने आने पर एमओआईसी को कड़ी फटकार लगाई। बैठक में हाई रिस्क प्रेगनेंसी, नवजात शिशु सेवा, नियमित टीकाकरण, परिवार कल्याण कार्यक्रम, जननी सुरक्षा, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जच्चा-बच्चा सुरक्षा, पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण, नेत्र उपचार, कुष्ठ निवारण, मातृ मृत्यु और परिवार नियोजन कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह और एडीएम राम सिंह वर्मा समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed