{"_id":"5a21c69d4f1c1b6a678bf49c","slug":"121512162973-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिकता से हल होंगी बुनियादी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिकता से हल होंगी बुनियादी समस्याएं
Updated Sat, 02 Dec 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिकता से हल होंगी बुनियादी समस्याएं
- नवनिर्वाचित महापौर मृदुला जायसवाल ने शहर की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद
- कहा, पीएम और सीएम के मार्गदर्शन में काशी के विकास के अभियान को गति देने के लिए प्रतिबद्ध
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी।
भाजपा की नवनिर्वाचित महापौर मृदुला जायसवाल ने काशी की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भरोसा दिलाया कि शहर की बुनियादी प्राथमिकता के तौर पर हल की जाएंगी। समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी ताकि जनता की जो अपेक्षाएं हैं, वे पूरी हों और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो।
शुक्रवार को पहड़िया मंडी में निर्वाचन प्रमाण पत्र लेने के बाद नवनिर्वाचित महापौर ने अपनी जीत को पीएम मोदी और सीएम योगी की नीतियों की जीत बताया। कहा कि पीएम और सीएम के मार्गदर्शन में काशी के विकास अभियान को गति देने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। चाहे खस्ताहाल सड़कें हों या पेयजल, यातायात, सीवर आदि समस्याएं। सबसे पहले इनका समाधान होगा। स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कराई जाएंगी। जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र आदि के लिए जनता को भागदौड़ नहीं करनी होगी। ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी कि तय समय पर जनता के काम हों और उन्हें निगम कार्यालय की दौड़ न लगानी पड़े। स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने के साथ ही खाऊंगी न खाने दूंगी का जो वादा किया था, उस पर कायम रहूंगी। भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति होगी। अपने ससुर तीन बार सांसद रहे स्वर्गीय शंकर प्रसाद जायसवाल के आदर्शों को आगे बढ़ाएंगी।