{"_id":"59ab187e4f1c1b15278b4f31","slug":"121504385150-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवी और दादर एक्सप्रेस निरस्त, यात्री हलाकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवी और दादर एक्सप्रेस निरस्त, यात्री हलाकान
Updated Sun, 03 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मुंबई में भारी बारिश की वजह से शनिवार को वाराणसी से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली दादर एक्सप्रेस रद्द कर दी गई। वहीं, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी निरस्त रही। इनके अलावा आधा दर्जन ट्रेनें 18 घंटे तक विलंबित रहीं। इसके चलते कैंट स्टेशन पर दिन भर अफरातफरी का माहौर रहा। टिकट कैंसिल कराने के लिए आरक्षण काउंटरों पर कतारें लगी रहीं।
मुंबई में लगातार हो रही बारिश का असर रेल यातायात पर पड़ रहा है। ट्रैक पर जलभराव और रैक की अनुपलब्धता के कारण शनिवार को दादर एक्सप्रेस को निरस्त करना पड़ा। वहीं, 12 घंटे विलंबित होने के कारण वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी रद्द कर दी गई। दो प्रमुख ट्रेनें कैंसिल हो जाने से कैंट स्टेशन पर यात्रियों में अफरातफरी मची रही। पूछताछ काउंटर के अलावा टिकट कैंसिल कराने के लिए करेंट काउंटर और आरक्षण काउंटर पर भीड़ जुटी रही। रक्सौल-सिकंदराबाद 18 घंटे, काशी विश्वनाथ 12 घंटे, स्वतंत्रता सेनानी नौ घंटे, दादर-वाराणसी सुपरफास्ट आठ घंटे, गरीब रथ पांच घंटे और महामना एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से वाराणसी पहुंची। इन ट्रेनों से जाने वाले यात्री भी परेशान रहे। तमाम यात्रियों ने तो अपनी यात्रा ही निरस्त कर दी।