{"_id":"596e6bc74f1c1bb3498b460b","slug":"121500408775-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाहें फैलाने में सात वाट्सएप ग्रुप चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाहें फैलाने में सात वाट्सएप ग्रुप चिह्नित
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पीछे विवादित जमीन में स्थित टीनशेड (मड़ई) में तोड़फोड़ कर आग लगाने और फातमान मार्ग पर उपद्रव करने के मामले में पुलिस वाट्सएप पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ जल्द बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। ऐसे सात वाट्सएप ग्रुप और आठ वाट्सएप एकाउंट होल्डर चिह्नित कर लिए गए हैं। मोबाइल नंबर के आधार पर कुछ अन्य की शिनाख्त में पुलिस जुटी है। वहीं, मामले में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी धर्मस्थल की देखभाल करने वाले सज्जाद और उसके बेटे राजू को पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। इस बीच, सिगरा क्षेत्र में माहौल पूरी तरह सामान्य हो गया है।
रविवार की रात अफवाहों के बीच हुए इस उपद्रव और बवाल मामले में सिगरा थाने में 14 नामजद और 300 से ज्यादा अज्ञात के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमे पहले ही दर्ज कराए जा चुके हैं। पुलिस सिगरा थाना से लल्लापुरा, विद्यापीठ और फातमान मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए अब तक 37 आरोपियों को चिह्नित कर चुकी है। लल्लापुरा, पितरकुंडा और औरंगाबाद मुहल्ले में रहने वाले आरोपी घर छोड़कर भागे हुए हैं। पुलिस की दबिश जारी है। एहतियात के तौर पर सिगरा थाना और आसपास के इलाके में मंगलवार को भी फोर्स मुस्तैद नजर आई। साथ ही, विवादित जमीन पर भी पुलिस-पीएसी के जवान तैनात रहे। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि वाट्सएप पर अफवाहें फैलाने वालों पर जल्द ही सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
इलाके के वाट्सएप ग्रुपों से जुड़ें पुलिसकर्मी
जिले के सभी थानेदारों को सोशल मीडिया फ्रेंडली होने का निर्देश दिया गया है। फील्ड ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को अपने-अपने इलाके के वाट्सएप ग्रुपों की टोह लेने का निर्देश महकमे के उच्चाधिकारियों ने दिया है। कहा है कि वाट्सएप ग्रुपों पर लगातार नजर रखें। किसी भी प्रकार की अफवाह का तत्काल खंडन करें, साथ ही ऐसा करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करें।