फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   12 months of hard work of 8 lakh students assessed in five days annual exams of council schools 16 March

UP: पांच दिन में 8.14 लाख छात्रों की 12 महीने की मेहनत का आकलन, परिषदीय स्कूलों की 16 मार्च से वार्षिक परीक्षा

Sun, 01 Mar 2026 12:34 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 01 Mar 2026 12:34 PM IST
सार

Varanasi News: परिषदीय विद्यालयों में लिखित परीक्षा की अवधि दो घंटे तय की गई है। वहीं, मौखिक परीक्षा की तिथि विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक अपने अनुसार निर्धारित करेंगे। 

विज्ञापन
12 months of hard work of 8 lakh students assessed in five days annual exams of council schools 16 March
परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेंगी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Varanasi News: बेसिक शिक्षा विभाग की कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी। इसके तहत वाराणसी मंडल के 6556 परिषदीय विद्यालयों में 814298 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शैक्षिक सत्र 2025-26 की परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। 

विज्ञापन


पहली पाली में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 16 मार्च को कक्षा एक में सभी विषयों की मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा एक की वार्षिक परीक्षा केवल मौखिक होगी। कक्षा दो से पांचवीं तक लिखित और मौखिक दोनों परीक्षाएं होंगी। 
विज्ञापन


इनमें कक्षा दो और तीन में लिखित और मौखिक का भारांक 50-50 प्रतिशत रहेगा। चौथी और पांचवीं में लिखित 70 प्रतिशत और मौखिक 30 प्रतिशत रहेगा। कक्षा छह से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षा पूरी तरह लिखित होगी। यह परीक्षा 50 अंकों की होगी और इसमें बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देशित कर दिया गया है। - हेमंत राव, एडी बेसिक

30 मार्च को जारी होंगे परिणाम
शिक्षा निदेशक (बेसिक) प्रताप सिंह बघेल ने परीक्षा कार्यक्रम और मूल्यांकन से संबंधित दिशा-निर्देश सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया है कि परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाएं विद्यालय स्तर पर सुरक्षित रखी जाएं। परिणाम घोषित कर 30 मार्च तक अभिभावकों की उपस्थिति में रिपोर्ट कार्ड विद्यार्थियों को वितरित किए जाएं।

मंडलवार परिषदीय विद्यालयों और छात्रों का आंकड़ा 

जिला छात्र  विद्यालय
गाज़ीपुर  205984  2266
चंदौली 161716 1185
जौनपुर  294093 2807
वाराणसी 152505 1144

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed