यूपी: फर्जी डिग्री पर सरकार से ले रहे थे पैसा, 12 शिक्षकों को किया बर्खास्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले में फर्जी डिग्री के सहारे बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद तैनात 12 लोगों को बर्खास्त कर दिया गया है। अब उनके खिलाफ शिक्षा विभाग की ओर से धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।
बीएसए ने संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों को आरोपी बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है। वहीं शिक्षा विभाग के कड़े रुख की जानकारी मिलने के बाद शिक्षकों में खलबली मच गई है।
शिक्षा विभाग द्वारा परिषदीय विद्यालयों में नियुक्त हुए शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया गया था। इसमें 12 शिक्षकों के बीएड के प्रमाण पत्र फर्जी मिले है।
इनमें सदर विकास खंड के कांटा में तैनात रामप्रकाश यादव, नौगढ़ के लेहरा में तैनात रामअवध यादव, बरहनी के महरानी में तैनात राकेश कुमार यादव, चकिया के पर्वतपुर में तैनात अनिल कुमार यादव, इद्रपुरवां में तैनात दर्शन सिंह, सदर के हथियानी में तैनात गीतांजली यादव, बरहनी के रेवसां में तैनात पंकज वर्मा, नियामताबाद के कठौड़ी में तैनात रेशमा यादव, सकलडीहा के रानेपुर में तैनात सलमा बानो, डेढ़गावा में तैनात बंदना सिंह, उकनी विरमराय में तैनात विनय कुमार यादव तथा चहनिया के बरईपुर में तैनात सरिता यादव शामिल हैं।
अब विभाग के द्वारा बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने के लिए संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिया गया है। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सत्यापन में शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी मिलने के बाद बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। आरोपी शिक्षकों के खिलाफ खंड शिक्षाधिकारियों द्वारा मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।