{"_id":"5cd0992fbdec2207703165dc","slug":"11557174575-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान की महत्व बताया, वोट की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान की महत्व बताया, वोट की अपील की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहता/पिंडरा/रोहनिया। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सोमवार की सुबह लांर्ड बुद्धा काशी ग्रामोत्थान समिति के तत्वावधान में बुद्धा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रैली निकाली। रैली को भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री निर्मला सिंह पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चे पहले मतदान फिर जलपान, लोक तंत्र का यही आह्वान, मतदान करने जाना अपना फर्ज निभाना है नारे लगा रहे थे। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के द्वारा लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताया गया। इस दौरान उषा राज मौर्य, अमित शर्मा, अशोक मिश्रा, सर्वे दयाल, सीमा चौहान, प्रियंका कुमारी, दिनेश, मीरा गुप्ता आदि रहीं।
उधर, पिंडरा के महिला विद्यापीठ गंगापुर मंगारी की छात्राओं ने ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली। इस दौरान छात्राएं गंगापुर चौराहा, मंगारी बाजार होते हुए वापस कालेज पहुंची। कालेज में रैली संगोष्ठी में तब्दील हो गई और छात्राओं से परिवार के हर एक सदस्य को मतदान के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया गया। इस दौरान प्राचार्य सुषमा श्रीवास्तव, शिक्षिका मानदेवी दुबे, अनन्या, कुसुम मिश्रा, शगुफ्ता खान, प्रियंका सिंह, पूनम गुप्ता, प्रिया झा के अलावा सैकड़ों छात्राएं शामिल हुई।
काशी विद्यापीठ विकासखंड के ग्राम सभा खुलासपुर में महिला चेतना समिति ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान मतदान करने की अपील की। रैली में मुख्य रूप से शर्मिला, जानकी, श्वेता, आसना, बबीता सहित तमाम महिलाएं थी।