फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बलिया में फर्जी महिला दरोगा समेत चार हिरासत में -AZAMGARH

बलिया में फर्जी महिला दरोगा समेत चार हिरासत में -AZAMGARH

Sat, 16 Feb 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
बलिया  में फर्जी महिला दरोगा समेत चार हिरासत में -AZAMGARH
रसड़ा। नगर के श्रीनाथ बाबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की इंटर रसायन विज्ञान की परीक्षा के दौरान जांच के नाम पर वसूली करने पहुंची फर्जी महिला दरोगा व तीन अन्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

नगर के श्रीनाथ बाबा उ. मा. विद्यालय में दूसरी पाली में इंटर रसायन विज्ञान की परीक्षा हो रही थी। इसी दौरान एक बुलेट और स्कूटी से एक महिला दरोगा तीन लोगों के साथ आई और सीधे परीक्षा कक्ष में घुस गई और छह लड़कियों का प्रवेश पत्र ले लिया। नकल की बात कहकर उसने लड़कियों से पैसे की मांग की। प्रधानाचार्य रणधीर सिंह ने शक होने पर पुलिस को बुला लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने चारों लोगों को हिरासत में लिया। महिला के पास मौजूद फाइल में जिले के सभी परीक्षा केंद्रों की सूची थी। उसने बताया कि परीक्षा के पहले दिन से ही केंद्रों की जांच कर रही है। इसके पूर्व वह टीकादेवरी स्थित शिव प्रसाद गुप्त इंटर कालेज, सिद्दीकिया इंटर कालेज कोटवारी, शिवानन्द इंटर कालेज अमहर उत्तर पट्टी, राम सुंदर दास चौकारी चिलकहर, इमामिया इंटर कालेज रसड़ा सहित कई विद्यालयों का निरीक्षण कर चुकी है। फाइल में इन स्कूलों के प्रधानाचार्यों के हस्ताक्षर भी थे। पकड़े गए आरोपियों में कथित महिला दरोगा रंजना भारती चितबड़ागांव थाने के नगपुरा गांव की निवासी है। उसके साथ उसका पति मऊ जिले के हलधरपुर थाने के एकबालपुर निवासी मिथिलेश कुमार, भाई कौशल कुमार एवं ममेरा भाई मऊ के हलधरपुर थाने के करौत निवासी संदीप कुमार थे। कथित महिला दरोगा चार दिन पहले भी मऊ में पकड़ी गई थी वहां खुद को बलिया में दरोगा बता कर बच निकली थी। कोतवाल ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया कि हिरासत में ली गई महिला समेत अन्य आरोपियों से पूछताछ हो रही है। केंद्राध्यक्ष की तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed