फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सुपर स्पेशियलिटी पहुंचे अधिकारी, सुधरी व्यवस्था

सुपर स्पेशियलिटी पहुंचे अधिकारी, सुधरी व्यवस्था

Thu, 14 Feb 2019 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
सुपर स्पेशियलिटी पहुंचे अधिकारी, सुधरी व्यवस्था
वाराणसी। बीएचयू में सर सुंदरलाल अस्पताल के शताब्दी सुपर स्पेशियलिटी कॉप्लेक्स में आधी-अधूरी तैयारियों के बीच ओपीडी शुरू करने पर सवाल उठने के बाद अधिकारियों ने ओपीडी हाल की तैयारियों का जायजा लिया। मंगलवार देर रात अपर निदेशक स्वास्थ्य, सीएमओ के दौरे के बाद बुधवार को दिन में चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. एके अस्थाना कांपलेक्स पहुंचे और मरीजों से भी बातचीत की। हालांकि पहले दिन की तुलना में बुधवार को ओपीडी हाल में व्यवस्था में सुधार दिखा। बाहर मरीजों के आने वाले रास्ते में पड़े गिट्टी, बालू, लोहे के सामानों को हटवाने के साथ ही अंदर बैठने के लिए कुर्सियां भी रखवाई गई।
विज्ञापन

सुपर स्पेशियलिटी कांपलेक्स में न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, इंडोक्राइनोलॉजी समेत आठ विभागों की ओपीडी चलाई जा रही है। यहां 11 फरवरी को शुरू ओपीडी के पहले दिन मरीजों को ओपीडी हाल तक पहुंचने में बड़ी मुसीबत झेलनी पड़ी थी। माना जा रहा है कि मार्च के अंतिम सप्ताह तक कांपलेक्स पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed