फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ...तो दो लाख से ज्यादा परिवार देखेंगे फ्री टू एयर चैनल

...तो दो लाख से ज्यादा परिवार देखेंगे फ्री टू एयर चैनल

Thu, 31 Jan 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
...तो दो लाख से ज्यादा परिवार देखेंगे फ्री टू एयर चैनल
वाराणसी। उपभोक्ताओं पर टीवी चैनल थोपे नहीं जा सकते हैं, बल्कि इन्हें चुनने की आजादी होगी। टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) का यह नया नियम एक फरवरी यानी शुक्रवार से लागू होगा। नया नियम लागू होते ही बनारस के लगभग दो लाख से ज्यादा परिवार टेलीविजन पर सिर्फ फ्री टू एयर चैनल देख पाएंगे। कारण, डेन और सिटी केबल से जुड़े लगभग 90 फीसदी उपभोक्ताओं ने आपरेटरों को यह नहीं बताया है कि उनकी पसंद के चैनल कौन से हैं और उन्हें क्या देखना है।
विज्ञापन

शहर में डेन और सिटी केबल के लगभग ढाई लाख उपभोक्ता हैं। वाराणसी केबल टीवी वेलफेयर सोसाइटी के जिलाध्यक्ष हरेराम रंजन का कहना है कि अब तक हम 150 से 250 रुपये में लगभग तीन सौ चैनल दिखा रहे थे। अब 155 रुपये में 100 फ्री टू एयर चैनल देखने को मिलेंगे, जिन्हें यदाकदा लोग देखते हैं। इसके बाद पैक की अलग दरें और जीएसटी के चलते टीवी चैनल महंगे पड़ेंगे। अभी तक डेन और सिटी केबल से जुड़े पांच से आठ प्रतिशत ग्राहकों ने ही ट्राई के नए नियम में रुचि दिखाई है। इसके चलते एक फरवरी से ज्यादातर लोगों को फ्री टू एयर चैनल ही देखने पड़ेंगे।
विज्ञापन

सोसाइटी के कोषाध्यक्ष केबल ऑपरेटर अनिल गुप्ता ने कहा कि हमारे पास न कैटलाग है और न पंफलेट है। ग्राहकों को आखिर कैसे समझाया जाए। सामान्य पृष्ठभूमि के ग्राहकों को टैरिफ समझ में नहीं आ रहा है। ट्राई का नया नियम ब्राडकास्टर और एमएसओ के मुनाफे के लिए है। केबल आपरेटर और ग्राहकों का इसमें घाटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंका निवासी मेडिकल स्टोर संचालक अनिल सिंह ने कहा कि ट्राई का नया नियम हमें लाभदायक प्रतीत हो रहा है। हालांकि इस्तेमाल करने के बाद ही पता चलेगा कि इसमें घाटा है या फायदा है। शिवपुर निवासी सुधीर सिंह ने कहा कि डीटीएच आपरेटर की ओर से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया है। इंटरनेट और स्मार्ट फोन फ्रेंडली लोगों को दिक्कतेें नहीं आएगी। करौंदी निवासी संजय पांडेय ने कहा कि इस संबंध में केबल ऑपरेटर से बात करेंगे, तभी नया टैरिफ प्लान लेंगे। टीवी पर दिखाए जा रहे प्रचार से कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ। साकेत नगर निवासी प्रमोद चौहान ने कहा- ट्राई का दावा है कि टीवी चैनल देखना सस्ता होगा। कितना फायदेमंद होगा, यह एक महीने में स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed