{"_id":"5bf710adbdec22416f2316e2","slug":"11542918317-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमनाथ मंदिर से काशी विश्वनाथ तक निकाली गई यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमनाथ मंदिर से काशी विश्वनाथ तक निकाली गई यात्रा
Updated Fri, 23 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। 25 से होने वाले धर्म संसद 1008 को लेकर गुरुवार को एक यात्रा निकाली गई। इसमें श्रीविद्या मठ से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने सोमनाथ मंदिर से काशीविश्वनाथ मंदिर तक की काशी की यात्रा की गई। यह यात्रा सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया, छत्ता द्वार होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची। वहां से मीरघाट स्थित सोमनाथ मंदिर जाकर समाप्त हुई। दशाश्वमेध घाट से नाव द्वारा शंकराचार्य घाट पर पहुंच कर यात्रा का समापन किया गया। इसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संत उपस्थित रहे।
धरने पर बैठे स्वामि अविमुक्तेश्वरा नन्द
गेट नंबर 3 के पास प्रमोद विनायक मंदिर के बगल में व्यास पीठ से गोविंदेश्वर महादेव सहित तीन लिंग को हटा दिया गया है। स्वामी का कहना है कि लिंग का यहां लाकर दर्शन करा दिया जाए हम चले जायेंगे। काफी देर तक उनके बैठने के बाद मंदिर के कर्मचारियों ने बताया कि सभी विग्रहों को संरक्षित करके रखा गया है। बाद में संग्रहालय बनाया जाएगा। इस पर उन्होंने धरना समाप्त कर दिया।