{"_id":"5a3ec2c84f1c1bb34a8b80cf","slug":"11514062536-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूते के शोरूम से नगदी और सामान की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूते के शोरूम से नगदी और सामान की चोरी
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कोतवाली थाना अंतर्गत बुलानाला स्थित जूते के शोरूम में शुक्रवार की रात घुसे चोर 27 हजार रुपये और कई जोड़ी जूते-चप्पल व सैंडल चुरा ले गए। शनिवार को शोरूम मैनेजर कमल श्रीवास्तव ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस पहुंची लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा।
कानपुर निवासी आनंद तिवारी का बुलानाला में जूते का शोरूम है। शनिवार सुबह पहुंचे कर्मचारियों ने शोरूम के ऊपर बने रोशनदान का शीशा टूट देख कमल को सूचना दी। कमल के अनुसार चोर रोशनदान के सहारे दुकान में घुसे थे। वहीं, पुलिस का कहना था कि दुकान को अच्छे से जानने वालों ने ही चोरी की है। जिस बॉक्स में कैश रखा था उसे चोरों ने खोला है जबकि अन्य के ताले तोड़े गए हैं। कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच की जा रही है।