{"_id":"59f397084f1c1bf3538b9a6c","slug":"11509136136-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदासपुर माइनर टूटी, बस्ती व उपकेंद्र में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदासपुर माइनर टूटी, बस्ती व उपकेंद्र में घुसा पानी
Updated Sat, 28 Oct 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी/वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के बेनीपुर-सजोई माइनर के बीच दीनदासपुर विद्युत उपकेंद्र के पास बीती रात नहर टूटने से राजभर बस्ती व विद्युत उपकेंद्र दीनदासपुर जलमग्न हो गया। साथ ही कई बीघे खेत में तैयार धान की फसल खराब हो गई। इससे किसानों में आक्रोश है।
ग्रामीणों ने बताया की 26 अक्तूबर को नहर में कम पानी था। रात में नहर में तेजी से पानी छोड़ दिया गया। इससे दीनदासपुर विद्युत उपकेंद्र के पास नहर ओवरफ्लो होकर टूट गई। नहर का पानी सब स्टेशन के अंदर घुसने से पैनल व केवल बाक्स डूब जाने से करंट उतरने के डर से कर्मचारी भयभीत हैं। इसके साथ ही राजभर बस्ती में पानी भरने से लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई घरों में पानी घुस गया है। इसके साथ ही खेतों में तैयार कई बीघा धान की फसल पानी में पानी घुस गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही से नहर हमेशा दीनदासपुर के पास टूट जाती है। लंगोटिया बीर हनुमान मंदिर के समीप बने पुलिया के साइफन के मुख्य द्वार पर पीपल का विशाल वृक्ष होने के कारण पुलिया का मुंह बंद हो गया है। इससे पानी आगे नहीं जा पाता है।
विज्ञापन
इस मामले में ज्ञानपुर नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता के एन जायसवाल ने बताया कि डाला छठ पर्व को देखते हुए नहर में पानी खोलवाया गया था। पानी ओवरफ्लो होकर बह गया है। सूचना मिलते ही पानी को बंद कर दिया गया है।