फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नेशनल हाईवे दो पर दस घंटे तक दस किलोमीटर लंबा जाम

नेशनल हाईवे दो पर दस घंटे तक दस किलोमीटर लंबा जाम

Mon, 15 Oct 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे दो पर दस घंटे तक दस किलोमीटर लंबा जाम
कछवा रोड। नेशनल हाईवे दो पर कछवा रोड बाजार में अंडर पास पुल निर्माण कार्य के कारण रविवार को लालपुर चट्टी से गुड़िया तक दस किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। जाम की यह स्थिति करीब दस घंटे तक रही। इस दौरान ट्रकों के साथ ही सैकड़ों सवारी वाहन और एंबुलेंस भी जाम में फंसे रहे। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ जाम शाम छह बजे के लगभग खत्म हुआ तब जाकर आवागमन सामान्य हुआ। इस जाम का असर राजातालाब और मोहनसराय में भी देखने को मिला और वाहनों की रफ्तार थमी सी रही।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे दो के चौड़ीकरण कार्य के मद्देनजर कछवा रोड बाजार में अंडर पास पुल निर्माण के लिए किसान सब्जी मंडी से मां शारदा मंदिर तक सड़क की खुदाई की गई है। वाराणसी की ओर से वाहनों को बाबतपुर मार्ग के लिए मां शारदा मंदिर के समीप मोड़ने का प्वाइंट बनाया गया है। इस प्वाइंट पर ट्रक मोड़ने के चक्कर में इलाहाबाद की ओर से आने वाले भारी मालवाहकों की लंबी लाइन लग जाती है। इसी तरह बाबतपुर-कपसेठी की ओर से आने वाले वाहनों को किसान सब्जी मंडी के पास मोड़ते हैं और इससे इलाहाबाद और वाराणसी की ओर से आने वाले वाहनों को गुजरने में परेशानी होती है और जल्द आगे निकलने के चक्कर में जाम लग जाता है। रविवार कोे लगे जाम को खत्म कराने के लिए मिर्जामुराद पुलिस के साथ ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी मशक्कत करते रहे लेकिन शाम छह बजे से पहले समस्या का समाधान नहीं हुआ। भीषण जाम के कारण क्षेत्र के दुकानों की दुकानदारी पूरी तरह से चौपट रही। उधर, शाम के समय लंका में नक्कटैया के आयोजन के कारण बीएचयू गेट से रविदास गेट, रविदास गेट से नगवा पुलिस चौकी, नगवा पुलिस चौकी से बीएचयू गेट होते हुए नरिया तक भीषण जाम लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed