फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मुंबई में चमक बिखेरेगी भदोही की कालीन

मुंबई में चमक बिखेरेगी भदोही की कालीन

Tue, 03 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
मुंबई में चमक बिखेरेगी भदोही की कालीन
भदोही। भारतीय हस्तकला, गिफ्ट और होम डेकर उत्पादों के प्रमोशन के लिए देश का प्रमुख व्यापारिक मेला एचजीएच इंडिया का सातवां संस्करण मंगलवार से मुंबई में शुरू हो रहा है। तीन दिवसीय फेयर में भारत के अलावा 30 देशों के प्रमुख कंपनियां अपने विशिष्ट उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। फेयर में भदोही की मखमली कालीन भी अपनी चमक बिखेरेंगी। जिले के एक दर्जन से अधिक कालीन निर्माता और निर्यातक इसमें भाग लेंगे। कालीन निर्यातकों का कहना है कि इस मेले में कारोबार के नए रास्ते खुल सकते हैं।
विज्ञापन

एचजीएच के क्षेत्रीय निदेशक शिव कुमार गुप्ता ने बताया कि यह फेयर एशिया के सबसे बड़े फेयर में से एक है। इसमें देश-विदेश के कुल 446 उत्पादक अपने 550 ब्रांड के साथ भाग लेंगे। खास यह कि एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फार हैंडीक्राफ्ट, भारत सरकार का उपक्रम कॉयर बोर्ड, हैडीक्राफ्ट मेगा क्लस्टर मिशन के अलावा तुर्की, ताइवान, हांगकांग, चीन, जैसे देशों के अग्रणी संगठन और अमरीका, बेल्जियम, कोरिया, इटली, बांग्लादेश, श्रीलंका आदि के बड़े रिटेलर्स, होलसेलर्स, निर्माता, डिस्ट्रीब्यूटर भी भाग लेने के लिए आ रहे हैं। फेयर में भाग ले रहे कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के चेयरमैन महावीर प्रताप उर्फ राजा शर्मा ने कहा कि देश में भी कालीन की मांग तेजी से बढ़ रही है। इस फेयर में भारतीय रिटलर तो मिलेंगे ही, विदेशी रिटेलर और होलसेलर के भाग लेने से भारतीय उत्पादों के लिए यह बड़ा केंद्र साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed