{"_id":"5ab407004f1c1be93f8b46bc","slug":"111521747712-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा में दिखेगी अयोध्या मंदिर की झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा में दिखेगी अयोध्या मंदिर की झांकी
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। भाजपा सरकार अयोध्या में भले ही मंदिर निर्माण को लेकर कुछ ठोस कदम नहीं उठा रही है, लेकिन जिले के कुछ रामभक्त अयोध्या में बनने वाले मंदिर का मॉडल राम नवमी पर प्रस्तुत करेंगे, जो ज्ञानपुर में शोभायात्रा निकालने के दौरान दिखाया जाएगा।
जय बाबा बर्फानी ग्रुप के अध्यक्ष ब्रह्मा मोदनवाल ने कहा कि भगवान शिव एवं प्रभु राम एक दूसरे को खुद का भक्त कहते हैं। हर साल सदस्य के सभी लोग अमरनाथ बाबा बर्फानी का दर्शन करने के लिए जाते हैं। इस साल राम नवमी पर कुछ अलग करने के लिए अयोध्या में बनने वाले मंदिर का प्रतीकात्मक मॉडल शोभायात्रा में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 20 फीट लंबे एवं आठ फीड़ चौड़े मंदिर मॉडल का अस्सी फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। जल्द ही उसे पूर्ण कर लिया जाएगा।