फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रधान प्रतिनिधि पर फर्जी मुकदमे पर बिफरे

प्रधान प्रतिनिधि पर फर्जी मुकदमे पर बिफरे

Sun, 31 Dec 2017 10:57 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
प्रधान प्रतिनिधि पर फर्जी मुकदमे पर बिफरे
नगरा। क्षेत्र के प्रधान संघ की बैठक अतिथि गृह मे शनिवार को देर शाम आयोजित की गई। बैठक में निकासी के प्रधान प्रतिनिधि धनंजय सिंह पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज कराए गए मुकदमे की घोर निंदा की गई। चेताया गया कि यदि आठ जनवरी तक मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो नौ जनवरी से ब्लाक में अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानों ने आरोप लगाया कि उक्त गांव मे प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों की जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं की गई। अधिकारियों ने प्रधान के विपक्षियों की साजिश में आकर एकपक्षीय जांच कर गलत व फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि यह सब कुछ कमीशन के चक्कर में किया गया है। कमीशन न देने पर प्रधान प्रतिनिधि को बलि का बकरा बना दिया गया है। अधिकारियों द्वारा प्रधान प्रतिनिधि पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराना प्रधानो को अपमानित करने का प्रयास है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि मुकदमा वापस नहीं हुआ तो यह लडाई जनपद व प्रदेश स्तर पर भी लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

बैठक के बाद पारित प्रस्ताव की प्रति को खंड विकास अधिकारी सहित जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व जिला प्रधान संघ को भी भेजी गई। बैठक में अजय सिंह , नूरजहां , सीरी , संतरा , शिवजी, शेरबहादुर, मारकंडेय चौहान, अनिता, विश्वनाथ , राजकुमार, सीमा सिंह आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे। अध्यक्षता गुलाबचंद यादव व संचालन राजीव कुमार सिंह गुड्डू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed