फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   यातायात नियमों का पालन करें0

यातायात नियमों का पालन करें0

Wed, 01 Nov 2017 10:58 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
यातायात नियमों का पालन करें0
यातायात माह के पहले दिन बुधवार को पुलिस कार्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें यातायात नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरूआत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ल तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रदीप दुबे ने किया। इसके बाद पुलिस कार्यालय के मुख्य गेट से यातायात से जुड़े अधिकारियों तथा कर्मचारियों को रवाना किया और अपने-अपने इलाके में वाहन चेकिंग कर लोगों को जागरूक करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ल ने कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का पालन न करने पर ही दुर्घटनाएं होती हैं। यातायात माह के पहले दिन लोगों को जागरूक करने के साथ ही नियमों का सख्ती से पालन कराने का भी निर्देश दिया गया। कहा कि वाहन चलाते समय हैलमेट, बीमा, रजिस्ट्रेश, लाइसेंस, फिटनेस, प्रमाण पत्र साथ में रखें, ताकि वाहन चेकिंग के दौरान उन्हें दिक्कत न उठानी पड़े।
विज्ञापन

हर साल नवंबर माह में यातायात माह चलाया जाता है। जिला अस्पताल के पिछले एक साल के आंकड़े बताते हैं कि दुर्घटना में करीब अस्सी ऐसे लोगों की मौतें हुई हैं, जिसके पीछे हेलमेट का न पहनना रहा है। यातायात माह के शुभारंभ के मौके पर मुख्य रूप से सीओ नगर हृदयानंद सिंह, यातायात निरीक्षक सुधीर त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed