फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विश्वविद्यालयों में बढ़ रहा भ्रष्टाचार : राम नाईक

विश्वविद्यालयों में बढ़ रहा भ्रष्टाचार : राम नाईक

Sat, 29 Jul 2017 02:22 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालयों में बढ़ रहा भ्रष्टाचार : राम नाईक
वाराणसी। राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। यह अच्छा संकेत नहीं है। इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है। चंद्रशेखर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति पर भ्रष्टाचार के आरोप साबित होने पर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। वहीं, अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलसचिव पर भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को महमूरगंज स्थित पूजा रेजीडेंसी में मेयर रामगोपाल मोहले की ओर से आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में महामहिम बतौर मुख्य अतिथि काशी के प्रबुद्ध नागरिकों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार पनपने के ये दो बड़े उदाहरण हैं। इस पर सख्ती के साथ रोक लगानी होगी, तभी पारदर्शी और शैक्षिक वातावरण तैयार होगा। उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाईं। कहा कि माना जाता है कि राजभवन आराम के लिए है लेकिन ऐसा नहीं है। तीन साल में अपनी सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए हमने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर नजर रखने के साथ समय-समय पर सरकार को सलाह देने का काम किया। विश्वविद्यालयों में दीक्षांत, सत्र संचालन और परीक्षाओं को समयबद्ध कराने का पूरा प्रयास किया। विशेषाधिकार के तहत 727 दया याचिकाओं में से 252 कैदियों को रिहाई के आदेश दिए गए। लोकायुक्त से 40 मामले निर्णय के लिए पिछली सरकार को भेजे थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हालांकि नई सरकार ने इस पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं, मेयर ने पगड़ी बांध कर और स्मृति चिह्न देकर महामहिम को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल नैतिक एवं मूल्यों की राजनीति कर विकास के लिए समर्पित रहे। बीएचयू के कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने कहा कि काशी की जनता जिसे स्वीकार करती है, उसका रथ अश्वमेध यज्ञ की तरह पूरे देश में दौड़ता है। काशी विद्यापीठ के कुलपति डॉ. पी नाग ने कहा कि हमारे महामहिम उच्च शिक्षा को लेकर काफी चिंतनशील और मनन करने वाले हैं। प्रो. देवी प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि राज्यपाल को प्रेरणादायक और आदर्श व्यवस्था का परिचायक बताया। इसके पूर्व डालिम्स के विद्यार्थियों ने वंदेमातरम और स्वागत गीत पेश किया। इस मौके पर विमल अग्रवाल, हरि मोहन साह, डॉ. ओपी तिवारी, राधे मोहन त्रिपाठी, डॉ. जितेंद्र नाथ मिश्र, प्रेम नाथ मिश्र और आरके चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनंदन समारोह में राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद विकास कार्यों में तेजी आई है। हालांकि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। कम से कम छह महीने के बाद सरकार के काम पर कुछ बोलूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का राज्यपाल के नाते पिछली सरकार भी हमारी थी और यह सरकार भी हमारी है। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अच्छे व्यक्ति थे। कई बार उनको राजभवन बुलाकर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शी तरीके से काम करने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed