वाराणसी: कोहरे के कारण ग्यारह विमान तीन घंटे तक लेट, 3 फ्लाइट कैंसिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के कारण उड़ान सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को एक दर्जन विमानों की उड़ान प्रभावित रही। 1-3 घंटे की देरी से विमान एयरपोर्ट पर पहुंचे। जबकि तीन विमान निरस्त और दो विमान को कोलाकाता व लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। हाल यह रहा कि सुबह के विमान दोपहर में एयरपोर्ट पहुंचे। जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्पाइसजेट का एसजी 250 मुंबई-वाराणसी 3 घंटे, गो एयर जी-8 101 दिल्ली-वाराणसी ढाई घंटे, गो एयर जी-8 767 अहमदाबाद-वाराणसी 3 घंटे, स्पाइसजेट एसजी 704 मुंबई वाराणसी 2 घंटे, गो एयर जी-8 513 मुंबई-वाराणसी दो घंटे, इंडिगो 6 ई 2136 दिल्ली-वाराणसी 3 घंटे, एयर इंडिया एआई 406 दिल्ली-वाराणसी दो घंटे, इंडिगो 6ई 897 बंगलूरू-वाराणसी व इंडिगो 6 ई 6829 मुंबई-वाराणसी 1-1 घंटे, इंडिगो 6 ई 216 हैदराबाद-वाराणसी एक घंटे, स्पाइसजेट एसजी 257 मुंबई-वाराणसी एक घंटे की देरी से एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसमें अधिकर ऐसे विमान थे जिन्हें सुबह 8-10 के बीच में पहुुंचना था, लेकिन यह विमान दोपहर 12 से 1 बजे के बीच में एयरपोर्ट पर पहुंचे।
तीन विमान रहे निरस्त
मौसम की खराबी के चलते इंडिगो का विमान 6ई 671 दिल्ली-वाराणसी विमान, इंडिगो 6ई 224 बंगलूरु-वाराणसी विमान और इंडिगो 6ई 428 कोलकाता-वाराणसी निरस्त रहा।
ये विमान हुए डायवर्ट
चेन्नई से बाबतपुर पहुंचे इंडिगो विमान 6ई513 विमान को दृश्यता कम होने के चलते कोलकाता एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। वहीं मुंबई से वाराणसी पहुंचे विस्तारा एयरलाइंस विमान यूके 621 विमान को लखनऊ एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया गया। जब मौसम साफ हुआ तब इन विमान को बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया।