फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दिसंबर से शुरू हो जाएगा मंडुवाडीह का दूसरा प्रवेश द्वार

दिसंबर से शुरू हो जाएगा मंडुवाडीह का दूसरा प्रवेश द्वार

Thu, 04 Oct 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
दिसंबर से शुरू हो जाएगा मंडुवाडीह का दूसरा प्रवेश द्वार
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के दूसरे द्वार से यात्रियों का प्रवेश दिसंबर से शुरू हो जाएगा। साथ ही नए साल में मुंबई और दिल्ली के लिए कई ट्रेनों का संचालन मंडुवाडीह से ही किया जाएगा। ककरमत्ता की ओर तैयार हो रहे इस प्रवेश द्वार का काम लगभग पूरा हो चुका है। सुंदरीकरण और सुविधा विस्तार का कार्य किया जा रहा है। वहीं मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर नए बन रहे पांच प्लेटफार्म का काम भी अंतिम चरण में है। सब कुछ ठीक रहा तो दिसंबर में दूसरे द्वार के साथ नए साल में प्लेटफार्म अपनी सेवाएं देने लगेंगे।
विज्ञापन

मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाया जा रहा है। इस समय निर्माणाधीन भवन में मंदिर का गुंबद नुमा आकार बनाया जा रहा है। दिसंबर तक कार्य पूरा होने की उम्मीद है। दूसरे प्रवेश द्वार से सभी प्लेटफार्मों की कनेक्टिविटी फुट ओवर ब्रिज के माध्यम से हो जाएगी। वहीं यात्री प्रतीक्षालय, पूछताछ, टिकट काउंटर की सुविधा आदि भी प्रथम चरण में प्रदान की जानी है। दूसरे चरण में डॉरमेट्री, वीवीआईपी लाउंज आदि बनाया जाना है। वहीं दूसरी ओर पांच नए प्लेटफार्म भी जनवरी से अपनी सेवा देना शुरू कर देंगे। यहां तीन पहले के और पांच नए मिलाकर कुल आठ प्लेटफार्म हो जाएंगे। कैंट रेलवे स्टेशन पर लोड कम करने और यार्ड रिमॉडलिंग के लिए मुंबई, दिल्ली को जाने वाली कई ट्रेनों का स्थानांतरण स्थाई व अस्थाई तौर पर मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर योजनाबद्ध तरीके से किया जाएगा। ऐसे में नए साल में कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के लिए लोगों को मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन जाना होगा। जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल अशोक कुमार ने कहा कि दिसंबर में मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का दूसरा प्रवेश द्वार शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed