{"_id":"5bb286c1867a554efb61a1ac","slug":"101538426561-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबतपुर एयरपोर्ट पर कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबतपुर एयरपोर्ट पर कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर प्रतिबंधित कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। कारतूस को जूते में छुपाकर बैग में रखा गया था। एक्स-रे मशीन में जांच के दौरान मामला उजागर होने पर युवक को सीआईएसएफ के जवानों ने फूलपुर पुलिस को सौंप दिया। बरामद कारतूस 7.62 एमएम का है और एसएलआर (सेल्फ लोडिंग राइफल) में इस्तेमाल होता है। इस कारतूस का उपयोग सशस्त्र बलों के जवान करते हैं और यह आम आदमी के लिए यह प्रतिबंधित है।
बलिया जिले के फेफना थाना के पांडेयपुर गांव निवासी शुभम कुमार मिश्रा इंडिगो के विमान से नई दिल्ली जाने के लिए सोमवार की सुबह आठ बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा था। शुभम सऊदी अरब में एक निजी कंपनी में मैकेेनिक का काम करता है। एयरपोर्ट टर्मिनल पर जब उसका बैग एक्स-रे जांच के लिए मशीन में डाला गया तो जूते में रखा कारतूस दिखाई पड़ा। एयरलाइंस के सुरक्षाकर्मियों ने शुभम को हिरासत में ले लिया और सीआईएसएफ के जवानों के साथ ही फूलपुर थाने को सूचना दी। इस दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने शुभम से घंटों पूछताछ की। इस संबंध में इंस्पेक्टर फूलपुर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, शुभम का कहना था कि उसे नहीं पता कि कारतूस उसके बैग में कैसे आया। उसके साथ सऊदी अरब में बलिया का मनियर निवासी युवक रहता है और उसके घर वालों ने उसे देने के लिए सामान दिया था। शुभम से मिली जानकारी की तस्दीक करने के लिए बाबतपुर पुलिस चौकी प्रभारी को बलिया भेजा गया है।