{"_id":"5b75f46242c7926f5e3bab83","slug":"101534456930-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेलूपुर, चोलापुर और बड़ागांव में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेलूपुर, चोलापुर और बड़ागांव में चोरी
Updated Fri, 17 Aug 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी/दानगंज/बड़ागांव। भेलूपुर, चोलापुर और बड़ागांव थाना क्षेत्र में चोरों ने पुलिस को तगड़ी चुनौती दी। भुक्तभोगियों की सूचना पर पहुंची इलाकाई थानों की पुलिस महज मौका मुआयना की कार्रवाई तक ही सीमित रही।
भेलूपुर थाना अंतर्गत खोजवा सरायनंदन क्षेत्र निवासी अधिवक्ता वीपी मिश्रा के मकान में बुधवार की रात घुसे चोर एक लैपटॉप, तीन मोबाइल, पांच हजार रुपये और कपड़े चुरा ले गए। चोलापुर थाना अंतर्गत जरियारी स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर सिंह के अनुसार चोर ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य का सामान चुरा ले गए। बताया कि हफ्ते भर में चोरी की यह दूसरी घटना है। उधर, बड़ागांव थाना अंतर्गत कुरु गांव निवासी शिक्षक लल्लन प्रसाद यादव की बाइक की डिकी तोड़ कर चोर 44 हजार रुपये चुरा ले गए। शिक्षक ने बताया कि बड़ागांव थाने के सामने स्थित जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में उनकी बाइक खड़ी थी और 11 बजे वो बैंक से पैसा निकाल कर स्कूल आए थे। घर जाने के लिए बाइक के पास पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई।