{"_id":"5b3d320d4f1c1bb9248b498d","slug":"101530737165-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री गायत्री पर कसेगा शिकंजा, हाथ लगे अहम सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री गायत्री पर कसेगा शिकंजा, हाथ लगे अहम सुराग
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जंगमबाड़ी निवासी व्यापारी अरविंद तिवारी के मोबाइल पर कॉल कर रंगदारी मांगने के आरोपी पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ेेगी। लखनऊ गई जिले की पुलिस टीम को तफ्तीश के दौरान अहम सुराग हाथ लगे हैं। गुरुवार को पुलिस टीम वापस शहर लौट आएगी। बताया जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में अदालत से वारंट बी जारी करा कर लखनऊ जेल में तलब कराया जाएगा। इसके बाद गायत्री का रिमांड बनवा कर अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
30 जून को अरविंद तिवारी की तहरीर पर गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ दशाश्वमेध थाने में रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। तफ्तीश के दौरान सामने आया कि जिस मोबाइल नंबर से अरविंद को कॉल की गई थी वो लखनऊ के गोसाईगंज निवासी एक मजदूर की पत्नी का था और एक साल पहले उससे खो गया था। इस दौरान जिला पुलिस की टीम ने लखनऊ मेें उन लोगों से भी पूछताछ की जिनसे हाल के दिनों में रंगदारी से संबंधित मोबाइल नंबर से बातचीत हुई थी। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि तफ्तीश के दौरान सामने आए तथ्यों और साक्ष्य के आधार पर मामले में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।