{"_id":"5b3945094f1c1b603c8b669c","slug":"101530479881-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार का इनामी बदमाश प्रिंस गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हजार का इनामी बदमाश प्रिंस गिरफ्तार
Updated Mon, 02 Jul 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 हजार के इनामी बदमाश मकबूल आलम रोड निवासी अभिषेक सिंह उर्फ प्रिंस को क्राइम ब्रांच और कैंट पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार की सुबह कैैैंट रेलवे स्टेशन के समीप से धरदबोचा। प्रिंस के घर में अगस्त 2017 में भभुआ निवासी पिंकू अंसारी की हत्या की गई थी और इस वारदात में वो वांछित था। अधिवक्ता प्रिंस के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट सहित अन्य आरोपों में छह मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार प्रिंस को अदालत में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
बीते पांच जून को क्राइम ब्रांच और कैंट पुलिस ने इनामी बदमाश सादिक खान और जावेद खान को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता लगा कि अवैध असलहों की बिक्री के दो लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में प्रिंस के घर पर पिंकू की हत्या की गई थी। हत्या करने वालों में सादिक, जावेद, इमरान और प्रिंस शामिल थे। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह, एसआई राकेश सिंह, कुलदीप सिंह, चंद्रसेन सिंह, रामभवन यादव और इंस्पेक्टर कैंट राजीव रंजन उपाध्याय गश्त पर निकले थे। इसी दौरान सूचना मिली कि वांछित प्रिंस कैंट रेलवे स्टेशन पर है तो घेरेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। प्रिंस ने पुलिस को बताया कि वो इनाम घोषित होने के बाद से बिहार में छिप कर रह रहा था। घर आया था और वापसी के लिए ट्रेन पकड़ने कैंट जा रहा था। पुलिस को अब पिंकू की हत्या के मामले में इनामी इमरान की तलाश है।