फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   उत्पादन घटने से चढ़ने लगा आलू का भाव

उत्पादन घटने से चढ़ने लगा आलू का भाव

Sun, 20 May 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
उत्पादन घटने से चढ़ने लगा आलू का भाव
ज्ञानपुर। उत्पादन घटने से सब्जियों के राजा आलू की कीमतों में आग लगनी शुरू हो गई है। अभी ही कीमत 18 से 20 रुपये किलो पहुंच गई है, जो आने वाले समय में 30 से 50 तक पहुंच सकती है, जिससे आम लोगों की मुश्किलें बढ़नी तय है।
विज्ञापन

पूर्व के वर्षों में आलू जहां दो से ढाई रुपये किलो तक बिका, वहीं इस बार सात से आठ के नीचे नहीं आया। उत्पादन के करीब दो माह बाद ही आलू के दाम तेजी से बढ़ने लगे हैं। इस समय बाजार में आलू 18 से 20 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा है। अब आलू के भाव चढ़ने से उन्हें पिछले साल का घाटा पूरा करने की उम्मीद जग गई है। उद्यान विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो वित्तीय वर्ष में 800 हेक्टेयर में आलू की बुवाई की गई थी। 16 हजार एमटी उत्पादन का लक्ष्य था, लेकिन केवल सात हजार एमटी आलू जिले में पैदा हुआ।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी शैलेंद्र देव दूबे ने कहा कि 40 फीसदी उत्पादन होने से जिले में आलू महंगा होना लाजिमी है। उत्पादन कम होने से गिने-चुने किसान ही कोल्ड स्टोरेज में उसे रख सके हैं। प्रगतिशील किसान भोलानाथ उपाध्याय ने कहा कि पूर्व के वर्षों में आलू की खेती करने वाले किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था, जिससे इस बार कम किसानों ने आलू की बुवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed