फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आयात-निर्यात कारोबार में नए उद्यमी आगे आएं

आयात-निर्यात कारोबार में नए उद्यमी आगे आएं

Fri, 16 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
आयात-निर्यात कारोबार में नए उद्यमी आगे आएं
वाराणसी। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की वाराणसी शाखा और ज्वाइंट डायरेक्टर जनरल, विदेश व्यापार (भारत सरकार) के संयुक्त संयोजन में निर्यात संवर्धन पर गुरुवार को हुए सेमिनार में जीएसटी लागू होने के बाद आयात-निर्यात के क्षेत्र में आए बदलावों की जानकारी उद्यमियों को दी गई। रामकटोरा स्थित रेस्टोरेंट में सेमिनार के दौरान विदेश व्यापार महानिदेशालय के उपनिदेशक अमित कुमार ने आयात-निर्यात के विभिन्न पहलुओें को पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से समझाया। उन्होंने नए उद्यमियों से आयात-निर्यात कारोबार में आगे आने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जीएसटी लागू होेने के बाद निर्यात का क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था को तेज गति से आगे ले जाने में सहायक हो रहा है। नव उद्यमियों के पास आयात-निर्यात व्यापार की अपार संभावनाएं हैं। अपने व्यापार को विश्व बाजार में स्थापित करने के लिए यह अनुकूल वक्त है।
विज्ञापन

आईआईए के डिविजनल चेयरमैन आरके चौधरी के अलावा निदेशक, एमएसएमई वीके वर्मा और उपायुक्त जिला उद्यम प्रोत्साहन केंद्र करुणा राय ने भी विचार व्यक्त किए। स्वागत आईआई वाराणसी के अध्यक्ष राजेश भाटिया ने किया। कहा कि सेमिनार का उद्देश्य नव उद्यमियों को निर्यात के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें प्रशिक्षण व सलाह देना है। धन्यवाद ज्ञापन नीरज पारिख ने किया। सेमिनार में दयाशंकर मिश्रा, अवधेश गुप्ता, रतन सिंह, दिनेश जैन, सत्यनारायण खेतान, सौरभ दीक्षित, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, प्रशांत अग्रवाल, मनमोहन सिंह, एलएन झा, एके सिंह, पीके शाह, ओपी बदलानी, सत्येंद्र सिंह, अनीश शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed