{"_id":"5aa2f4804f1c1baf758b4928","slug":"101520628864-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलाशय की जमीन पर बनवा लिया मकान00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलाशय की जमीन पर बनवा लिया मकान00
Updated Sat, 10 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के खरगूपुर ग्राम पंचायत में जलाशय की भूमि पर कई लोगों ने मकान का निर्माण कराकर कब्जा कर लिया। ग्रामीणों की शिकायत पर गुरुवार को मॉडल टास्क फोर्स पैमाइश की। पता चला कि सात लोगों ने जलाशय की भूमि पर मकान बनवा लिए हैं।
जंसा थाना क्षेत्र के खरगूपुर गांव निवासी प्रभु नारायण पटेल ने राजातालाब एसडीएम ईशा दुहन को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया था कि सात लोगों ने जलाशय की आराजी नंबर 780 रकबा 49 एयर व आराजी नंबर 782 रकबा 24 एयर पर अवैध कब्जा कर लोगों ने मकान बनवा लिया है। एसडीएम ने श्रावस्ती मॉडल की तर्ज पर गठित टास्क फोर्स की टीम को गुरुवार को मौके पर भेजकर पैमाइश करवाई तो आरोप सही निकला। राजस्व निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि जलाशय की भूमि की पैमाइश की गई है। इस पर कई लोगों ने कब्जा करके मकान बनवा लिया है। इस मामले में कार्रवाई के लिए एसडीएम को रिपोर्ट भेजी गई है।