फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   10 thousand sputum examined, 81 new TB patients found

Varanasi News: 10 हजार के बलगम की जांच, टीबी के 81 नए मरीज मिले

Mon, 25 Aug 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
10 thousand sputum examined, 81 new TB patients found
ज्ञानपुर। भदोही जिले को टीबीमुक्त बनाने की मुहिम में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग जुट गए हैं। विशेष अभियान में टीबी के मरीजों को खोजा जा रहा है। 18 अगस्त से चल रहे टीबी स्क्रीनिंग अभियान में अब तक आशा कार्यकर्ताओं ने 10 हजार 701 संभावित टीबी मरीज की बलगम जांच कराई है। इनमें से 81 टीबी के मरीज मिले हैं। जिला क्षय रोग विभाग की ओर से मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया है। यहां करीब 1350 टीबी के मरीजों का उपचार चल रहा है। मरीजों में पोषण पोटली भी वितरित की जा रहीं हैं।
विज्ञापन

छह महीने तक दवा चलने के बाद जटिल बीमारी टीबी से छुटकारा मिल जाता है। पहले जटिल मरीजों की दवाएं ढाई से तीन साल तक चलती थीं लेकिन नई दवाई आ गई है जिससे छह महीने में ही जटिल मरीजों का भी उपचार हो रहा है। टीबी मरीजों की निरंतर मॉनीटरिंग की जाती है। दो महीने पूर्व जिले में आए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदोही को नवंबर तक टीबीमुक्त बनाने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गए हैं। इसे लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें मरीजों की पहचान की जा रही है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम और अभियान भी समय समय पर चलाए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि अभियान के दौरान आशाओं ने विभिन्न गांवों में स्क्रीनिंग की। इस दौरान 10701 लोगों में टीबी के संदिग्ध लक्षण मिले। जिनका बलगम लेकर जांच के लिए भेजा गया। इसमें से 81 मरीजों में टीबी की पुष्टि हुई है। उपचार शुरू कर दिया गया है। ब्लाॅक स्तर पर मरीजों की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed