फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   10 kg composite cylinder launched

दस किग्रा के कंपोजिट सिलिंडर का शुभारंभ

Fri, 12 Nov 2021 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
10 kg composite cylinder launched
इंडियन ऑयल के पारदर्शी कंपोजिट सिलिंडर का शुभारंभ बृहस्पतिवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने किया। मौके पर आईओसी के राज्य प्रमुख डॉ. उत्तीय भट्टाचार्य ने कहा कि नए युग के कंपोजिट सिलिंडर से जनता को एक नया विकल्प मिलेगा। फाइबर से बना होने के कारण यह स्टील सिलिंडर के मुकाबले करीब 50 फीसदी हल्का, सुविधाजनक एवं जंगरोधक है। पारदर्शी होने के कारण उपभोक्ता एलपीजी की मात्रा का भी अवलोकन कर रीफिल समय से ऑर्डर कर सकेंगे। वाराणसी बॉटलिंग प्लांट में कम्पोजिट सिलिंडर का उत्पादन जोरों पर है। ग्राहकों को पांच और दस के वेरिएंट में 2150 व 3350 रुपये की सिक्योरिटी मनी देनी होगी जो कि रिफंडेबल है। इस अवसर पर चीफ जनरल मैनेजर (रीटेल सेल्स) सुब्रत कर, डिवीजनल एलपीजी प्रमुख अबिकार पाल, क्षेत्रीय अधिकारी पीयूष कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, काशी को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में इंडियन आयल ने अत्याधुनिक पेट्रोल एक्सपी-95 और डीजल एक्सट्रा ग्रीन की सौगात दी। बृहस्पतिवार को केशव आटोमोबाइल से एक्सपी-95 और वैष्णों सर्विस स्टेशन से एक्सट्रा ग्रीन को लांच किया। आईओसी के राज्य प्रमुख डॉ. भट्टाचार्य ने कहा कि यह अत्याधुनिक ईंधन के रूप में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक बेहतर विकल्प है।इससे वाहन की इंजन शक्ति भी चार प्रतिशत तक बढ़ जाती है और वाहन का एक्सीलरेशन भी 20.15 परसेंट तक बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed