{"_id":"a6f5371d99b48774664fc9062e7c2304","slug":"up-people-fight-with-two-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में दो-दो मोदी से लड़ रहे हैं लोग: बेनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में दो-दो मोदी से लड़ रहे हैं लोग: बेनी
अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 14 Sep 2013 08:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि मुजफ्फरनगर में हिंसा गुजरात की तर्ज पर हुई।
विज्ञापन
उन्होंने सपा व भाजपा पर साठगांठ करके हिंसा कराने का आरोप लगाया और कहा कि वहां गुजरात व महाराष्ट्र से आए लोगों ने हिंसा की। इसमें प्रशासन ने भी सहयोग किया।
मुलायम सिंह का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों को दो-दो मोदी से लड़ना पड़ रहा है। एक गुजरात व दूसरे यूपी के मोदी से।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में गुजरात के मोदी को तो शिकस्त मिलेगी ही, उत्तर प्रदेश के मोदी की भी जबरदस्त हार होगी।
वाराणसी के छावनी क्षेत्र स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में हुई हिंसा लोकसभा चुनाव से पहले सपा व भाजपा के बीच वोटों के ध्रुवीकरण का ट्रायल है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिसकी सरकार है, वह यह कह रहे हैं कि मुजफ्फरनगर में जातीय हिंसा हुई, जबकि यह सपा व भाजपा के बीच नूरा कुश्ती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मुजफ्फरनगर में हुई हिंसा में सपा की तरफ से प्रशासनिक मदद दी गई और भाजपा के लोगों ने घटनाओं को अंजाम दिया।
एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि जब नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री का दावेदार घोषित करने में भाजपा में इतना नाटक हो रहा है तो प्रधानमंत्री बनाने में कितना नाटक होगा? समझा जा सकता है।
विज्ञापन